नीतीश जाएंगे, नवीन पटनायक आएंगे! अमित शाह के बयान से मिल रहे संकेत

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

एक और बिहार में राजनीतिक कयासों का दौर लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार और भाजपा के बीच तनातनी अपने चरम पर है। नीतीश कुमार कभी भी भाजपा से ब्रेकअप कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर खबर ओडिशा की है। ओडिशा में हाल के दिनों में हमने देखा है कि किस तरीके से नवीन पटनायक ने कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया है। नवीन पटनायक फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन में नहीं है। उनकी अपनी पार्टी बीजद ओडिशा में सत्ता में है। नवीन पटनायक खुद कई वर्षों से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। पहले भाजपा और बीजद दोनों गठबंधन में थे। हालांकि, बाद में यह गठबंधन टूट गया। लेकिन हाल के दिनों में हम देखें तो भाजपा और बीजद एक दूसरे के करीब आते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में बीजू जनता दल और भाजपा के बीच गठबंधन दिखाई दे सकते हैं। खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान से इस बात के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष सशर्त जदयू का साथ देने को तैयार, अमित शाह ने नीतीश से फोन पर की बात, मंगलवार को होने वाली बैठक में बन सकती है अहम रणनीति

हालांकि, अमित शाह के ओडिशा पहुंचने से पहले दोनों दलों के बीच ‘पोस्टर वार’ भी देखने को मिला। दोनों दलों के समर्थकों ने केवल तब नारेबाजी बंद की, जब प्रधान ने दर्शकों से शांत रहने की अपील की। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राज्य सरकार के सहयोग से ओडिशा में सर्वांगीण विकास करने के लिए हम अपना श्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें टीम इंडिया की भांति विकास के लिए काम करें। ओडिशा के लिए पहले ही ‘अच्छे दिन’ आ जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति से लेकर आरबीआई गवर्नर तक राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के सबसे अधिक प्रतिनिधि हैं। शाह ने कहा कि एक गरीब आदिवासी गांव की एक महिला भारत की महामहिम (राष्ट्रपति) बन गई हैं। इस राज्य से धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री हैं। टुडु (बिशेश्वर) भी मंत्रिपरिषद में हैं। आजादी के बाद से ओडिशा का राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा प्रतिनिधित्व कभी नहीं रहा। इसलिए यह राज्य के लिए अच्छे दिन हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर