मराठवाड़ा में खराब रेल नेटवर्क के लिए निजाम शासन जिम्मेदार: रेल राज्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में अच्छे रेल नेटवर्क का अभाव है क्योंकि एक समय यह निजाम शासन के तहत आता था। उन्होंने रेल बोगी रखरखाव केंद्र की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही। दानवे ने कहा, “मराठवाड़ा में खराब रेलवे नेटवर्क का कारण यह है कि यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं बल्कि निजाम के अधीन था। निजाम शासन को रेलवे की जरूरत नहीं थी।” उल्लेखनीय है कि आजादी से पहले मराठवाड़ा हैदराबाद रियासत का हिस्सा था।

इसे भी पढ़ें: आदिपुरुष के टीजर पर बढ़ा बवाल, नरोत्तम मिश्रा बोले- यह हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात

जलील ने कहा, “हम उत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों के लिए और ट्रेनों की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं।” दानवे ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम से ताल्लुक रखने वाले जलील के साथ उनके “अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध” हैं, और ऐसा लगता है कि वह भाजपा के ही व्यक्ति हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जलील ने कहा, “मैं एआईएमआईएम के साथ हूं और इसके साथ ही रहूंगा। मैं भाजपा में शामिल होने का पाप नहीं करूंगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल