हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : INLD सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां गोहाना रोड स्थित एक निजी होटल में इनेलो की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा में अराजकतत्व सरेआम लोगों की हत्या कर रहे हैं और उनमें कानून का कोई भय नहीं है। 


इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को ओमप्रकाश चौटाला के अलावा ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत नफेसिंह राठी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: रांची के अपार्टमेंट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत


अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सलाह मांगी तो सभी ने सर्वसम्मित से इसके लिए पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया। सभी ने एकसुर में कहा कि इनेलो प्रमुख जो भी फैसला करेंगे वह सबको मान्य होगा।

प्रमुख खबरें

बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बुर्का विवाद में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, जानें क्यों चुना गया ये रविवार का दिन

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक जल्द पहुंचाए: मंत्री लखेंद्र कुमार