प्रतिबंधित एनएलएफटी त्रिपुरा में कांग्रेस के लिये कर रहा है चुनाव प्रचार: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दावा किया कि प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिये कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहा है। पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिये मतदान की तिथि 18 अप्रैल से बदलकर 23 अप्रैल कर दी गयी है। भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने कहा- हमने तोड़ी थी बाबरी मस्जिद तो चुनाव आयोग ने थमा दिया नोटिस

भाजपा प्रवक्ता नवेंदू भट्टाचार्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एनएलएफटी के स्वघोषित सचिव उत्पल देववर्मा ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने को कहा है। हमारे पास उसकी अपील की रिकार्डिंग है।’’मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीराम तरानीकांति ने कहा कि उनके कार्यालय को भाजपा से इस बारे में शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज के अध्ययन के बाद आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी