नोयडा मेट्रो की शानदार पहल, ट्रांसजेंडरों के लिए अलग टॉयलेट का प्रावधान

By चेतन त्रिपाठी | Nov 22, 2021

दिल्ली मेटो रेल कॉर्पोरशन अपनी शानदार सेवाओं के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है, आपकी यात्रा को सुगम और सुलभ बनाने के उद्देश्य से दिल्ली मेटो रेल कॉर्पोरशन ने इस साल अगस्त में ट्रांसजेंडर के लिए अलग टॉयलेट्स के निर्माण का फैसला लिया था। अब डीएमआरसी का अनुसरण करते हुए नोयडा मेट्रो रेल कॉर्पोरशन ने भी ट्रांसजेंडर की सुविधा के लिए नोएडा से ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन पर विशेष टॉयलेट बनाने की घोषणा की है। 

मेट्रो स्टेशन पर काम कर रहे ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी विशेष सेवा

एनएमआरसी की एमडी और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने बताया कि मेट्रो लाइन पर नौकरी कर रहे ट्रांसजेंडर और मेट्रो ट्रेन में सफर कर रहे बहुत से ट्रांसजेंडर अब इन विशेष टॉयलेट्स का प्रयोग कर सकेंगे। आपको बता दें कि एनएमआरसी में बहोत से ट्रांसजेंडर टिकट काउंटर आदी पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

डीएमआरसी पहले ही दे रहा है ट्रांसजेंडरों के लिए अलग टॉयलेट  की सुविधा

मेट्रो स्टेशनों पर ट्रांसजेंडरों के खिलाफ लैंगिक भेदभाव को रोकने के लिए डीएमआरसी की ओर से पहले ही  मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाए गए  टॉयलेट्स का इस्तेमाल करने की ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी अनुमति है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत