अखिलेश यादव के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं, दलितों का किया अपमान: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

By रेनू तिवारी | Jan 15, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यह उम्मीद लगायी जा रही थी कि उत्तर प्रदेश की भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद  समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली है लेकिन भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। चंद्रशेखर ने ऐलान किया है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रहे हैं वह राज्य में अकेले के दम पर लड़ाई लड़ेंगे। चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन न करने के ऐलान के दौरान चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और कहा कि अखिलेश ने दलितों का अपमान किया है। दलित किसी की दया के मोहताज नहीं है। वह अपनी लड़ाई अकेले दम पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दलितों को गंभीरता से नहीं लेते है। उन्होंने बार बार पार्टी को बुलाया लेकिन सही तरीके से मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और आखिर में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को चुनाव में दलितों की जरूरत नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित राजनीति के दम पर चार बार यूपी की मुख्यमंत्री बनीं मायावती, शानदार रहा है राजनीतिक सफर 

पिछले लगातार कुछ समय से चल रही अखिलेश यादव के साथ मुलाकात पर चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा था कि "गठबंधन की पुष्टि हो गई है। इसलिए मैं वहां जा रहा हूं [प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए]। मैं सुबह 10 बजे प्रेस को बताऊंगा कि किन शर्तों पर सब कुछ तय किया गया है। आजाद ने सपा के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बारे में ब्योरा देने से भी परहेज किया।

हालांकि, पुलिस ने आजाद को उनके लखनऊ कार्यालय में कोविड -19 प्रतिबंध और धारा 144 के मद्देनजर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पहले पार्टी को नोटिस जारी किया था लेकिन पार्टी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बाद में पार्टी को पुलिस से बात करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत दी गई।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट