अब 12 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को नहीं देना होगा कोई टैक्स नहीं, बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान कर दिया है। अब 12 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए धन की देवी का आह्वान करने के बाद आयकर में राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। खासकर निम्न मध्यम वर्ग को बजट में कुछ राहत मिल सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एलआरएस प्रेषण पर टीसीएस की सीमा 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। किराए पर टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। सीतारमण ने कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की सीमा दो से बढ़ाकर चार साल कर दी गई है। निर्मला सीतारमण ने टीडीएस को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव रखा है। करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए, निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि कम से कम 12 लाख रुपये की आय को करों से छूट दी जाएगी। 12 लाख रुपये या उससे कम आय वाले कर्मचारियों पर कोई कर लागू नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Budget Announcement | वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में छह क्षेत्रों में सुधार की शुरुआत की जाएगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने निवेश और कारोबार की सीमा बढ़ाने की बात कही। सीतारमण ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम) की हमारे निर्यात में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार का 2014 के बाद से लगातार 14वां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ऋण पहुंच में सुधार के लिए एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी कवर बढ़ाएगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में सीतारमण ने कहा कि केंद्र राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को ऋण परिचालन के लिए सहायता प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

Kajri Teej 2026: जानिए चंद्रमा को Arghya देने का धार्मिक महत्व और Marital Bliss के लिए पारंपरिक पूजा विधि

10 मिनट के टी ब्रेक ने बचा ली 28 लोगों की जान! Nepal से लौटे तीर्थयात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी

Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

New York में Mohan Bhagwat ने धर्म और मानवता पर दिया संदेश, बोले- धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत एक है