Nimisha Priya case: कोई माफी नहीं, बस फांसी दो...सजा पर अड़े मृतक के भाई, निमिषा की मौत टली पर खतरा नहीं!

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2025

केरल की नर्स निमिशा प्रिया को यमन में उसकी निर्धारित फांसी स्थगित होने के बाद अस्थायी राहत मिली है, लेकिन तलाल अब्दो महदी के भाई के हालिया बयान के बाद उसके जीवन को लेकर चिंता बनी हुई है। तलाल अब्दो महदी वह यमन का नागरिक है जिसकी हत्या के लिए निमिशा को मौत की सजा दी गई थी। महदी के भाई अब्देलफत्ताह महदी ने फांसी की सजा स्थगित करने की निंदा की है और मृतक के परिवार से निमिशा को माफी दिलाने के प्रयासों तथा भारत सरकार सहित विभिन्न पक्षों की मध्यस्थता की बातचीत को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। फेसबुक पर एक पोस्ट में, अब्देलफत्ताह ने कहा कि इस्लामी शरिया कानून के अनुसार क़िसास (प्रतिशोध) की उनकी माँग अटल है और वे फाँसी होने तक कानूनी कार्यवाही जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Houthi समर्थित यमन भी मानने लगा मोदी का लोहा, भारतीय नर्स निमिषा की फांसी पर लास्ट टाइम में लिया गजब का फैसला?

निमिषा प्रिया पिछले आठ सालों से यमनी जेल में बंद हैं, उन पर 2017 में अब्दो मेहदी की हत्या का आरोप है। यमन के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें इस अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई थी। उन्हें बुधवार को फांसी दी जानी थी, लेकिन आखिरी समय में फांसी टाल दी गई, जिससे उनके परिवार और समर्थकों को थोड़ी उम्मीद जगी। इस बीच, केरल माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने पुष्टि की कि फांसी रोक दी गई है और कहा कि यमनी अधिकारियों और पीड़ित परिवार के साथ बातचीत सहित कई पहलुओं पर चर्चा चल रही है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay