असम परिसीमन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार, विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने असम परिसीमन पर नौ विपक्षी दलों द्वारा दायर याचिका पर सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। हालांकि, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग (ईसी) को परिसीमन प्रक्रिया जारी रखने से रोकने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि हमारा विचार नहीं है कि इस प्रक्रिया पर दोषारोपण करना उचित होगा। इसने असम में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए परिसीमन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी चुनाव आयोग से जवाब मांगा। असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों और 14 लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के लिए चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में एक मसौदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence के लिए Himanta Biswa Sarma ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, मनमोहन सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर कसा तंज

याचिकाकर्ताओं ने विशेष रूप से पोल पैनल द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली को चुनौती दी है और इसके प्रस्तावों को 20 जून, 2023 को अधिसूचित किया गया था। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पांच हफ्ते बाद होगी। 

प्रमुख खबरें

Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान

Noida पुलिस ने Gautam Buddha University के छात्र को भेजा 5 लाख का शांति बांड नोटिस, बाद में किया रद्द

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं