राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लागू करने का खाका नहीं: मनीष सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति  (एनईपी) में इसे लागू करने का खाका नहीं है और बेहतर योजना की जरूरत है ताकि यह केवल अद्भुत विचार बनकर नहीं रह जाए। दिल्ली सरकार में शिक्षा विभाग का भी प्रभार देख रहे सिसोदिया ने टिप्पणी उच्च शिक्षा के बदलाव में एनईपी की भूमिका पर आयोजित ‘राज्यपालों’ के सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसके लागू करने की कार्ययोजना की कमी है। इस नीति को लागू करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनानी चाहिए ताकि यह केवल अद्भुत विचार बनकर नहीं रह जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विचारों तक सीमित करने की जगह अमल में लाना जरूरी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना योद्धा बने दिल्ली के स्कूल शिक्षक, पृथकवास केंद्रों पर कर रहे लोगों की मदद

सिसोदिया ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति व्यावसायिक शिक्षा की बात करती है, लेकिन मौजूदा समय में 80 प्रतिशत युवाओं के पास जो डिग्री है उन्हें रोजगार योग्य नहीं माना जाता। इसपर हमें ध्यान देने की जरूरत है। अगर 20 साल की शिक्षा पूरी करने के बाद भी हमारे विद्यार्थी रोजगार योग्य नहीं हैं तो गलती कहां है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उचित नहीं है कि व्यावसायिक शिक्षा की डिग्री को अन्य विषय में स्नातक की डिग्री से अलग देखा जाए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर