रूस के साथ सहयोग की कोई सीमा नहीं: चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

बीजिंग| यूक्रेन युद्ध के बीच बीजिंग का दौरा करने वाले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मेजबानी करते हुए, चीन ने बुधवार को कहा कि दोनों सहयोगियों के बीच सहयोग की कोई सीमा नहीं है।

चीन-रूस संबंधों की सीमाओं का वर्णन करने के लिए पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘चीन-रूस सहयोग की कोई सीमा नहीं है, हमारे लिए शांति के लिए प्रयास करने की कोई सीमा नहीं है, हमारे लिए सुरक्षा की कोई सीमा नहीं है और हमारे लिए आधिपत्य का विरोध करने के लिए कोई सीमा नहीं है।’’

तुर्की के इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच हाल के दौर की बातचीत पर टिप्पणी करते हुए वेनबिन ने दोनों पक्षों द्वारा प्रदर्शित ‘‘सकारात्मक संकेतों’’ का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा हमेशा से मानना रहा है कि यूक्रेन संकट के समाधान के लिए बातचीत ही एकमात्र सही तरीका है।’’ समाचार एजेंसी ‘तास’ के एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में चीन, रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी समझौते के लिए गारंटी देने वाला हो सकता है, वांग वेनबिन ने कहा कि चीन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी पक्षों को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस दिशा में सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करते हैं।’’

बाद में लावरोव ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ अपनी बैठक में कहा कि रूस चीन के साथ स्थिर और सुसंगत तरीके से संबंध बनाने में रुचि रखता है।

शीर्ष रूसी राजनयिक ने कहा, ‘‘हम चीन के साथ अपने संबंधों को लगातार विकसित करने में रुचि रखते हैं, हमारे नेताओं - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर सहमति व्यक्त की है। आज, जैसा कि आपने कहा है, हम उन सभी समझौतों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदमों पर विचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल