कोहली के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करना कोई चुनौती नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

हैदराबाद। कोई भी कप्तान अपने बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करना चाहता है और प्रतिद्वंद्वी कप्तान विराट कोहली और आरोन फिंच विश्व कप 2019 से पहले कुछ छोटे छोटे बदलाव करने के लिये तैयार हैं। भारतीय कप्तान जहां जरूरत पड़ने पर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिये तैयार हें वहीं आस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने स्पष्ट किया कि टी20 श्रृंखला में जीत के नायक रहे ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे। हाल में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिये थे कि कोहली विश्व कप में चौथे नंबर पर खेल सकता है और कप्तान ने शुक्रवार को कहा कि यह बड़ा मसला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कोहली की खिलाड़ियो को सलाह, बोले- IPL से नहीं सीखें खराब तकनीकी आदत

फिंच ने कहा, ‘‘ग्लेन को नंबर सात के बजाय शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। वह भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नंबर सात पर उतरे थे। वह बेहतरीन फार्म में हैं। वह वनडे के भी बेहतरीन क्रिकेटर हैं। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि वह किस क्र में बल्लेबाजी करेगा लेकिन मुझे लगता है कि यह नंबर सात से ऊपर होगा।’’

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद