हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर की स्थिति अब भी नाजुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2018

चंडीगढ़। महान हॉकी खिलाड़ी और तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर की स्थिति में शुक्रवार को भी कोई परिवर्तन नहीं आया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटीलेटर पर रखा गया है। अपने जमाने के दिग्गज सेंटर फारवर्ड 94 वर्षीय बलबीर सीनियर का पीजीआईएमईआर अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीजीआईएमईआर ने एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटीलेटर पर ही रखा गया है।’’ एक वरिष्ठ चिकित्सक ने इससे पहले बताया कि बलबीर सीनियर की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal