Travel Tips: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर! ये Winter Destination बने जन्नत, बना लें घूमने का शानदार Plan

By अनन्या मिश्रा | Feb 25, 2026

सर्दियों में उत्तर भारत में कई जगहों का तापमान गिर गया है। राजस्थान से लेकर उत्तराखंड की पहाड़ियों तक ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। जहां राजस्थान में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है, तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भी तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई है। लेकिन यह कड़ाके की ठंड आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा देती है। वहीं घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: IRCTC का Sunderbans टूर पैकेज, बेहद कम बजट में मैंग्रोव जंगल घूमने का Golden Opportunity

नीति घाटी घूमें

उत्तराखंड के चमौली जिले में स्थिति नीति घाटी का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में जिन लोगों को ठंड में घूमना पसंद है, उनके लिए यह जगह काफी बेस्ट हो सकती है। भीड़ से दूर पहाड़ों में असली शांति वाली जगह ढूंढने वाले लोगों को यहां जाना चाहिए।

यहां पर आपको साफ आसमान और बर्फीले पहाड़ देख सकते हैं।

वहीं आप यहां पर स्थानीय संस्कृति, प्राचीन गांव, नंदा देवी नेशनल पार्क और एडवेंचर और ट्रैकिंग का मजा का उठा सकती हैं।

एक्सप्लोर करें मुनस्यारी

अगर आपको असली ठंड का मजा लेना है, तो आपको पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी का खूबसूरत नजारा देखने जा सकती हैं। मुनस्यारी की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 2200 मीटर है। इसको लिटिल कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों खास है चोपता

अगर आप उत्तराखंड के मिनी स्विट्जरलैंड का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं। तो आप चोपता जाने का प्लान कर सकती हैं। चोपता रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। आप यहां पर चंद्रशिला ट्रेक और नाथ मंदिर घूम सकते हैं। ज्यादातर लोग चंद्रशिला ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए जाते हैं।   

इन जगहों के अलावा आप मुक्तेश्वर और औली में नेचर और पिक्चर परफेक्ट नजारे देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Euphoria Season 3 Episode Explained | रू की मौत, अली का टूटता दिल और आखिरी मोड़, जानिए इस खौफनाक अंत का असली मतलब!

CBSE Re-evaluation Portal Down: 12वीं के छात्र परेशान, Under Maintenance ने बढ़ाई मुश्किलें

RCB के खिताबी जश्न की अनदेखी तस्वीर में झलका विराट का दर्द, Anushka Sharma ने शेयर की दिल छू लेने वाली याद!

मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और उजड़ गया सुहाग... शादी के चंद घंटों बाद दूल्हे की दर्दनाक मौत, लाश के साथ 5 घंटे तक तड़पती रही दुल्हन!