महाराष्ट्र सरकार का फैसला, तीन मई तक लॉकडाउन के नियमों में कोई बदलाव नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन के नियमों में तीन मई तक कोई बदलाव नहीं होगा। टोपे ने पीटीआई-से बातचीत मेंकहा कि दुकानों को खोलने के संबंध में केन्द्र की ओर से जारी नए आदेश में कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के बाद चीजें स्पष्ट होंगी।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हमें केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन लॉकडाउनके नियमों में तीन मई तक और कोई छूट नहीं दी जाएगी।’’ टोपे ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की जरुरत को रेखांकित करते हुए टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का विचार है कि ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों को सील करके उसके भीतर व्यावसाय शुरू किया जा सकता है और वहां औद्योगिक गतिविधियां भी चलाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में रेड जोन (ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना वायरस से संक्रमण के अत्यधिक मामले हैं) में लॉकडाउन की अवधि में विस्तार करने या नहीं करने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी, TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा

भारत में चल रहे हैं चुनाव, मोदी के एक बुलावे पर 10 देशों के नेता दिल्ली दौड़े चले आए

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे : सुनीता केजरीवाल

Newsroom | India-Maldives Relations | शायद मालदीव को आयी अक्ल!! मोहम्मद मुइज्जू सरकार के विदेश मंत्री SORRY बोलने आ सकते हैं भारत?