दीवाली पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कर या शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों से कर या शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे भूपेश बघेल: साहू

अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा दीपावली के मौके के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सामग्रियों की बिक्री के लिए स्टॉल, दुकानें लगाई जाती हैं।

कुम्हारों द्वारा दीए, दीप, मूर्तियों तथा स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा अनेक सजावटी सामानों की बिक्री की जाती है। इन लोगों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े और वह सुविधाजनक रूप से सामग्रियों का विक्रय कर सकें, इसलिए मुख्यमंत्री ने इन्हें पूरा सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ प्रवास पर रवाना होने से पहले यह आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने आम जनता से अपील की है कि वह दीपावली के मौके पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्रियों का क्रय कर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल करने की पहल करें।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन और नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए:बघेल

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट