भाजपा में कोई मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। दिल्ली की 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर हुए।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष ने दिया खास निर्देश, प्रचार खत्म हो जाए तो इस तरह से कैंपेन कर लोगों को मनाएं

केजरीवाल ने पूछा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को मार्ग साफ करने से क्या रोक रहा है? सड़क जाम रखने में अमित शाह का क्या हित छुपा है? वे दिल्ली के लोगों को परेशान और प्रदर्शन पर गंदी राजनीति क्यों करना चाहते हैं?’’ भाजपा पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेता दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को ‘‘पूरी तरह भूल गए’’ हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ आप के सत्ता में वापस आने पर दिल्ली सरकार ‘‘मुफ्त योजनाएं’’ जारी रखेंगी, हम ऐसी जरूरत पड़ी तो ऐसी और योजनाएं लाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार