यूपी में 35 साल से दोबारा सत्ता में नहीं लौटा कोई CM! योगी बोले- मैं लौटूंगा, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही हम लोग आए हैं

By अंकित सिंह | Sep 16, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। राज्य में सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती चली जा रही हैं। भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी लगातार अपने-अपने दांवे चल रही है तो वहीं कांग्रेस भी अब चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि उनकी सरकार एक बार फिर से सत्ता में दोबारा लौटेगी। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी। इसी मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने विकास का मॉडल रखा और यह भी बताया कि आने वाले चुनाव में वह किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

इसी दौरान उनसे सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश में 35 साल से कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर सत्ता में नहीं लौटा है। इतने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं दोबारा चुनकर आऊंगा, हम तो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही आए हैं। सीटों की संख्या पूछे जाने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा इस बार 350 से कम सीट नहीं जीतने वाली, आप इसे नोट करके रख लीजिएगा। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ से उनके हालिया बयान अब्बा जान पर भी सवाल किया गया। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम वोट भी चाहिए और अब्बा जान से परहेज भी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस बयान के मतलब समझने की जरूरत है वह समझेंगे की ऐसा क्यों कहा। 

इसे भी पढ़ें: UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये, कुल 7,55,39,756 सैम्पल की जांच की गयी

योगी का सवाल

योगी ने सवाल किया कि क्या अब्बा जान शब्द अगर असंसदीय है तो कोई आकर बता दे? उन्होंने कहा कि मैंने ना ही अखिलेश यादव और ना ही किसी अन्य समुदाय का कोई सीधा संदर्भ में लिया। जिन्हें समझने की जरूरत है उन्हें मेरी बात समझ में आ जाएगी। आपको बता दें कि अब्बा जान वाले बयान पर सीएम योगी को विपक्षी पार्टियां जमकर घेर रही है। अपने साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ में अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि विपक्ष के एजेंडे में कभी विकास होता ही नहीं है। मायावती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बहन जी ने कैसा विकास किया कि वह खुद ही अब सफाई दे रही हैं कि मूर्ति नहीं लगाएंगे। प्रियंका गांधी पर भी बरसते हुए योगी ने कहा कि वह तो मई तक उम्मीदवारों की सूची मांग रही हैं तो चुनाव क्या लड़ेंगी? 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को योगी ने प्रायोजित बताया और कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पिछली सरकार ने निर्दोषों पर मुकदमा दर्ज किए थे। 

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन