MSP से कम पर धान की खरीद के बारे में कोई शिकायत नहीं: केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर पर धान की खरीद किए जाने के संबंध में हरियाणा सहित किसी अन्य स्थान से कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। हरियाणा से कांग्रेस के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानना चाहा था कि क्या सरकार को एमएसपी से कम मूल्य पर धान की खरीद किए जाने के संबंध में किसानों, विशेषकर हरियाणा के किसानों द्वारा शिकायत किए जाने की जानकारी है।

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार