No-confidence motion : 2018 में की गई मोदी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की विपक्षी दलों की योजना के बीच 2018 में इस तरह के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें उन्होंने विपक्ष का उपहास करते हुए कहा था कि उन्हें 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा में 2018 में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था, ‘‘मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आपको मौका मिले।’’

इसे भी पढ़ें: भविष्य में सशस्त्र बलों की चुनौतियों के और जटिल होने की आशंका, तैयार रहने की जरूरत: सेना प्रमुख

सरकारी सूत्रों ने मोदी की ‘‘भविष्यवाणी’’ को दर्शाने वाला उनके संबोधन का यह हिस्सा साझा किया। विपक्षी पार्टी के एक सदस्य को जवाब देते हुए मोदी ने कहा था कि यह अहंकार का नतीजा है कि कांग्रेस की सीटों की संख्या कभी 400 से अधिक होती थी जो 2014 के लोकसभा चुनावों में घटकर करीब 40 रह गई। उन्होंने कहा था कि अपनी सेवा की भावना की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों से बढ़कर अपने दम पर जीत का आंकड़ा हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे

JNU के हॉस्टल में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान गंवाई आंख