Manmohan Singh के अस्थि विसर्जन में कोई भी Congress नेता शामिल नहीं हुआ, BJP ने साधा निशाना

By एकता | Dec 29, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद अब उनकी अस्थि विसर्जन पर राजनीति शुरू हो गयी है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि विसर्जन का वीडियो साझा किया। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने दावा किया कि सिंह के अस्थि विसर्जन पर कांग्रेस का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। बता दें, दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास यमुना घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की गयी।

इसे भी पढ़ें: Delhi के गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास विसर्जित की गई Manmohan Singh की अस्थियां

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसको लेकर अफसोस जताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित किए जाने के समय गांधी परिवार से कोई मौजूद नहीं था। सिरसा ने कहा, 'यह हम सभी के लिए दुखद क्षण है। हालांकि, यह सच है कि आज (सिंह की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान) गांधी परिवार से कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। आज, जब कैमरा नहीं था, तो कांग्रेस से कोई भी वहां मौजूद नहीं था। यह दुखद बात है। मनमोहन सिंह का बहुत सम्मान किया जाता है।'

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे