प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास को अपनाये बिना कोई देश प्रगति नहीं कर सकता है : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कोई भी देश अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी को अपनाये बिना प्रगति नहीं कर सकता। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किये गए भारतीय जनता पार्टी के जनसम्पर्क अभियान के तहत एनआईटी दिल्ली के छात्रों से संवाद करते हुए जयशंकर ने विद्यार्थियों को स्थानीय एवं वैश्विक घटनाक्रम को समझने का सुझाव दिया। विदेश मंत्री ने कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध का पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थो की कीमतों पर पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ वैश्विकरण ने अंदर और बाहर की दीवारों को ध्वस्त कर दिया है और आपको समझना होगा कि आपके आसपास क्या घटित हो रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मकोका के तहत कार्रवाई कर अमित नागर समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

Kolkata Police ने 60 दिन के लिए रोकी Petrol और डीजल की खुले में बिक्री

Jared Kushner ने यरूशलम में Benjamin Netanyahu से 3 घंटे तक गाजा युद्धविराम पर चर्चा की

BJP की नई टीम में Smriti Irani बनीं महासचिव, पीयूष गोयल को मिला कोषाध्यक्ष का पद