गोवा सरकार का ऐलान, कोरोना टीकाकरण के नियम तोड़ने पर प्राइवेट अस्पतालों को नहीं मिलेगी वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

पणजी। गोवा स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को चेतावनी दी है कि यदि वे स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा अन्य लोगों को कोविड-19 टीका लगाते पाए गए, तो उन्हें टीके की आपूर्ति रोक दी जाएगी। गोवा में 16 जनवरी से टीकाकरण आरंभ होने के बाद से विभिन्न सरकारी केंद्रों के अलावा करीब छह निजी अस्पतालों को स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और आईएमए सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगाने वाले अस्पतालों की सूची में शामिल किया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेंद्र बोरकर ने रविवार देर शाम यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं कि कुछ निजी अस्पताल उन लोगों को भी टीका लगा रहे हैं, जो स्वास्थ्यसेवा कर्मी नहीं हैं और जिनका को-विन पोर्टल में पंजीकरण नहीं है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल