कर्नाटक में 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित करने पर अबतक कोई निर्णय नहीं : सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को राज्य में सरकारी अवकाश घोषित करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बाईस जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित करने की भाजपा की मांग पर सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने अबतक कोई ऐसा अनुरोध पत्र नहीं देखा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘अबतक तो नहीं। हम देखेंगे। मैंने ऐसा कोई पत्र अबतक नहीं देखा है। हम देखेंगे।’’ पत्रकारों ने उन्हें (सिद्धरमैया को)बताया कि कर्नाटक विधानपरिषद में विपक्ष के नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी ने उन्हें इस संबंध में एक पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी ऐसी ही मांग रखी है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘ अबतक तो नहीं। हम देखेंगे। मैंने अबतक पत्र नहीं देखा है। देखते हैं।’’

शिकारीपुरा के विधायक विजयेंद्र ने कहा ,‘‘प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा न केवल भारत, बल्कि पुरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कई देश इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।’’ विजयेंद्र ने राज्य सरकार से इस दौरान अशांति पैदा करने या अप्रिय घटना को अंजाम देने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए अलर्ट रहने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

गलतियां नहीं मान रही सरकार, Owaisi का तंज- विपक्ष को दोष देना बंद करो

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस