By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021
तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने इन मीडिया रपटों का खंडन किया कि तोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला हो चुका है। हाशिमोतो ने कहा कि मामले पर बातचीत चल रही है और अंतिम फैसला 25 मार्च को ओलंपिक मशाल रिले शुरू होने से पहले लिया जायेगा।
जापान में कई सप्ताह से अज्ञात सूत्रों के हवाले से मीडिया रपटों में कहा जा रहा है कि विदेशी प्रशंसकों को तोक्यो ओलंपिक से दूर रखने का फैसला हो चुका है। हाशिमोतो ने हालांकि कहा ,‘‘ ऐसी खबरें हैं कि तोक्यो ओलंपिक से विदेशी प्रशंसकों को बाहर रखने का फैसला हो चुका है। पिछले सप्ताह पांच पक्षों से बातचीत हुई है लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।