कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बाद साओ पाउलो राज्य में पेशेवर खेलों पर रोक लगी

 Sao Paulo

ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेलों पर होने लगा है और साओ पाउलो राज्य ने पेशेवर खेलों पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है। यह जानकारी राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया ने दी।

साओ पाउलो (ब्राजील)। ब्राजील में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर एक बार फिर से खेलों पर होने लगा है और साओ पाउलो राज्य ने पेशेवर खेलों पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है। यह जानकारी राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया ने दी। इस फैसले का असर स्थानीय फुटबॉल चैम्पियनशिप पर भी पडेगा जो दो सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। डोरिया ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली को चरमराने से बचाने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में जमा होने से रोकना होगा।

इसे भी पढ़ें: मेक इन इंडिया का चलेगा जादू, एप्पल ने भारत में शुरू किया आईफोन-12 का उत्पादन

राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है और अस्पतालों के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में सिर्फ 13 प्रतिशत बिस्तर ही खाली हैं। डोरिया ने कहा कि इस फैसले का असर साओ पाउलो में खेले जाने वालेराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे की कोपा लिब्रटाडोरेस पर नहीं पड़ेगा। साओ पाउलो के क्लब इस फैसले पर विचार करने के लिए मुलाकात करने वाले है जिसमें इन मैचों को किसी दूसरे राज्य में कराने पर चर्चा होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़