उपराज्यपाल से कोई मतभेद नहीं: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2016

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज कहा कि उनके मंत्रिमंडल और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा, ''उपराज्यपाल और मंत्रिमंडल के बीच कोई संघर्ष नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल और मंत्रिमंडल संविधान के तहत उन्हें निर्धारित की गई शक्तियों के अंदर काम कर रहे हैं। इसलिए मतभेद की कोई गुंजाइश ही नहीं है। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्रीय शासित प्रदेश पुडुचेरी का प्रशासन चलाने के संवैधानिक प्रावधानों में बहुत अंतर है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘पुडुचेरी के संबंध में संविधान में हमारे अलग प्रावधान हैं और केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम 1963 के तहत बनाए गए नियम भी अलग हैं। इसलिए किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि दिल्ली और पुडुचेरी दोनों केंद्रीय शासित प्रदेशों की स्थिति समान है।’’

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष