शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- तृणमूल कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

कोलकाता। कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के स्वागत समारोह में कहा कि वहीं भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की बैठकों में पारित होने वाले प्रस्तावों को रिकॉर्ड तक नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आए और पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बन जाए। पश्चिम बंगाल को सक्षम नेता नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना होगा।’’ 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बाहरी मानती हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि दुनिया मोदी के नेतृत्व को मानती है, लेकिन बनर्जी नहीं मानतीं। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के बलूचिस्तान की जनता मोदीजी का सम्मान करती है और वहां के लोग उन्हें राखी भेजते हैं। वह अमित शाह को भी बाहरी मानती हैं। वह पश्चिम बंगाल में आने वाले लोगों के खिलाफ बाहरी होने का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं।’’ विजयवर्गीय ने कहा कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सुनील मंडल की कार पर हमला किया गया, जिसके बारे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट भेज दी है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर साधा निशाना, बोले- अहम मोड़ पर खड़ा है बंगाल 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जहां सफेद साड़ी और चप्पल पहनती हैं, वहीं उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) 25 लाख रुपये का चश्मा पहनते हैं और सात करोड़ रुपये के आवास में रहते हैं, जिसमें लिफ्ट भी है। भाजपा महासचिव ने कहा, ‘‘ये तृणमूल कांग्रेस के नेता कह रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मवेशियों की तस्करी के पीछे कौन है? इन सबके पीछे उनके भतीजे हैं।’’ विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस राज्य में तानाशाही चला रही है। भाजपा में लोकतंत्र है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर