राष्ट्रपति चुनाव पर नहीं हुआ विचार, जानिए तीसरे मोर्चे में बीजद के शामिल होने की संभावना पर क्या बोले पटनायक

By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) संसदों और कई अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को संसद में मुलाकात की। आपको बता दें कि नवीन पटनायक तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी आए हुए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने और तीसरे मोर्चे में बीजद के शामिल होने की संभावना से जुड़े सवाल पर नवीन पटनायक ने बताया कि हमने अभी तक इस संभावना पर गौर नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा और नंदिता दास ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की 

आपको बता दें कि बीजद के राज्यसभा में 9 और लोकसभा में 11 सांसद हैं। जब महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने और प्रमुख संवैधानिक पदों के लिए चुनाव की बात आती है तब क्षेत्रीय दलों का राजनीतिक महत्व बढ़ जाता है। हालांकि बीजद ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र