अगले चुनाव के लिए सीएम के चेहरे पर चर्चा नहीं हुई, कांग्रेस में कोई विवाद नहीं : सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मैसुरु। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2023 में राज्य विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अब तक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई में मूल बनाम प्रवासी के विवाद से भी इनकार किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘इस पर (अगले मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर) बिल्कुल चर्चा नहीं हुई है। चुनाव में अब भी एक साल 10 महीने का समय है। चुनाव के बाद नए विधायक आएंगे और उनकी राय पर पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा, ऐसे में अभी क्यों चर्चा की जाए।’’ यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस में स्थानीय बनाम प्रवासी का कोई मुद्दा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा: इमरान खान

सिद्धरमैया ने कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए विधानसभा का सत्र तुरंत बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) लोकतंत्र में भरोसा नहीं करते हैं... उन्हें कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से उत्पन्न संकट के मद्देनजर विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए और विपक्ष को भरोसे में लेना चाहिए....आखिर विधानसभा किस लिए है? ऐसा लगता है कि वे विपक्ष का सामना नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kailash Vijayvargiya के आपत्तिजनक बयान पर MP Congress का हमला, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

BCI विवाद: Delhi High Court ने कहा- FIR और जांच के लिए BNSS के तहत मजिस्ट्रेट जाएं

Jammu and Kashmir Assembly में जबरदस्त हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष भी बोले पड़े, गुंडागर्दी नहीं चलेगी

Jamui मामले में Pawan Khera ने सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर सेंसरशिप का लगाया आरोप