दिल्ली यात्रा के दौरान खाली मंत्री पदों को भरने पर कोई चर्चा नहीं होगी : बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

बेंगलूरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई ने अपनी नयी दिल्ली यात्रा से पहले मंगलवार को कहा कि इस बार यात्रा में उनकी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चार रिक्त कैबिनेट पदों को भरने को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। बोम्मई से नयी दिल्ली की उनकी यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक को लेकर सवाल पूछा गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अभी तक मुलाकात (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) का कोई कार्यक्रम नहीं है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की पुत्री के विवाहके प्रीतिभोज में उनसे मुलाकात के दौरान मैं उनसे बातचीत करूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi