NCP के दोनों गुटों के विलय पर कोई चर्चा या प्रस्ताव नहीं, सुप्रिया सुले की दो टूक

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने पर कोई चर्चा या प्रस्ताव नहीं आया है। शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के दो गुटों के विलय को लेकर राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चा के बारे में पूछे जाने पर सुले ने संवाददाताओं से कहा कि "कोई बड़ा बवाल नहीं है, जैसा कि बताया जा रहा है।" एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी ने कहा कि आप हमें अगले कुछ दिनों में (विपक्षी) इंडिया गठबंधन की बैठक में देखेंगे, जब यह बैठक बुलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra की राजनीति में दिखेगा अब तक का सबसे अलग 'भाई' चारा, BMC चुनाव में साथ आएंगे उद्धव-ओवैसी?

सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पहलगाम हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग वाले विपक्ष के पत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर सकीं, क्योंकि वह विदेश यात्रा पर गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि उनकी पार्टी का रुख यह है कि इस पर बहस की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation