प्रियंका गांधी की कोई जद्दोजहद कांग्रेस को आइसोलेशन से बाहर नहीं निकाल सकती : स्‍वतंत्र देव सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के उत्तर प्रदेश दौरे के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि अपना जनाधार खो चुकी पार्टी झूठ और भ्रम के सहारे राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुटी है और राजनीतिक पर्यटन पर निकली कांग्रेस नेता की कोई जद्दोजहद पार्टी को आइसोलेशन से बाहर नहीं निकाल सकती है। भाजपा नेता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, प्रियंका गांधी वाद्रा को लखीमपुर जाने से पहले अपनी उस कार्यकर्ता से मिलना चाहिए था जिसके साथ मथुरा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों ने ही बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दमनकारी व अहंकारी सोच है और देश पर आपातकाल थोपने वाली उस सोच को जनता बार-बार नकार रही है।

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब कोरोना संकटकाल के समय जनता परेशान थी तब भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक भोजन, दवा, राशन पहुंचाकर उनकी हर संभव मदद व सहायता कर रहे थे, उस दौरान पूरी कांग्रेस पार्टी आइसोलेशन में थी। उन्‍होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला और ऐतिहासिक जीत मिली तो कांग्रेस बौखलाहट में झूठे आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी है। सिंह ने आरोप लगाया कि प्रियंका माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नही होंगे क्‍योंकि भाजपा सरकार लोक कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और जनता का विश्‍वास भाजपा पर और भी सुदृढ़ हुआ है।

प्रमुख खबरें

Union Minister Suresh Gopi ने Kerala में विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री के सहयोग को सराहा

Rahul Gandhi के Indore Event पर नया विवाद, 10 लाख देने के बाद Congress से मांगे गए और 4 लाख

Love Horoscope For 17 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Khuzdar में Shafiq Mengal के ठिकाने पर BLA का हमला, हथियार और सैन्य उपकरण किए ज़ब्त