असम विधानसभा चुनाव में AIUDF के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं: Gaurav Gogoi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले एआईयूडीएफ के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी।

कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किए गए गठबंधन की तर्ज पर कई अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन बनाने पर काम कर रही है और इससे एआईयूडीएफ को बाहर रखा गया है। उन्होंने ‘बोर (ग्रेटर) असम’ के निर्माण के लिए जनता से समर्थन की अपील की और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को राज्य का ‘सबसे बेईमान’ मुख्यमंत्री करार दिया।

गोगोई ने दावा किया कि राज्य के छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने जैसे वादे पूरे न करना ‘यह साबित करता है कि शर्मा एक बेईमान’ मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा ने अपनी पत्नी एवं बेटे के नाम पर अपार संपत्ति जमा कर रखी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उनकी (शर्मा की) सभी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर ली जाएंगी। उन्होंने भाजपा पर धर्म, भाषा, जातीयता और समुदाय के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।

गोगोई ने जोर देकर कहा कि ऐसी विभाजनकारी राजनीति केवल व्यक्तिगत हितों की पूर्ति करती है, विकास की नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘शांति एवं सद्भाव का पुनर्निर्माण करेगी और गरीबों की सेवा उसी तरह करेगी जैसे पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने की थी।

राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भी सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उन वादों को पूरा करने में ‘विफल’ रही, जिनके आधार पर वह सत्ता में आई थी।

प्रमुख खबरें

तालिबान सरकार TTP के खिलाफ करे सत्यापन योग्य कार्रवाई, Pakistan ने दी चेतावनी

Sabarimala और Shani Shingnapur समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर हैं कड़े नियम

Pregnancy और Breastfeeding के दौरान भी हो सकता है Breast Cancer, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Glance में L Catterton ने किया निवेश, चार साल बाद जारी किए नए इक्विटी शेयर