By राजीव शर्मा | Mar 17, 2022
मेरठ,रंगों के पर्व होली पर आम जनता को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा होली पर 24 घंटे सुचारू बिजली देने का वादा किया गया है। मेरठ सहित आसपास के सभी जिलों में होली पर निर्बाध बिजली दी जाएगी।
एमडी ने निर्देश दिया है कि हर जिले में अफसर अपने अपने खंड में मरम्मत गैँग की व्यवस्था पहले से करें ताकि त्योहार पर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिपेयरिंग हो सके। अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी बिजलीघर पर ही रहेंगे ताकि ब्रेकडाउन होने पर तुरंत ब्रेकडाउन अटैन्ड कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।