कोई भी पात्र गरीब आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे, CM Adityanath ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास या मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र सभी लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक महिला की आवास संबंधी समस्या सुनते हुए यह निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने बीमारियों के इलाज के लिए सरकार से आर्थिक सहायता चाहने वालों को पूरी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को उपचार पर होने वाले खर्च का अनुमान प्रपत्र शासन के सामने जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही अधिकारियों को राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से निबटाने का भी निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke