महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को मिले विशाल जनादेश को लेकर जनता में कोई उत्साह नहीं दिख रहा : Sharad Pawar

By Prabhasakshi News Desk | Dec 07, 2024

कोल्हापुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 23 नवंबर को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ गठबंधन को मिली भारी जीत के बाद राज्य की जनता में कोई उत्साह या खुशी नहीं दिखाई दे रही। पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे इस झटके के बाद जनता के बीच जाना चाहिए।

पवार नीत पार्टी 288 सदस्यीय विधानसभा में केवल 10 सीट पर विजयी हुई है। शरद पवार ने सपा नेता अबू आजमी के एमवीए छोड़ने की घोषणा को लेकर सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) का केंद्रीय नेतृत्व विपक्षी एकता पर अडिग है। सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष आजमी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के कारण एमवीए से अलग हो रही है क्योंकि ठाकरे के करीबी ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहाने वालों की प्रशंसा की है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पवार ने कहा कि एमवीए के घटक दल इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि उन्हें यह पद मिले, क्योंकि उनके पास आवश्यक संख्याबल नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

1 लाइन ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जिस पर फिर से भिड़ गए अमेरिका-ईरान

Nail Palmistry: आपके नाखून दे रहे हैं Bad Luck का संकेत? जानें ग्रहों का ये बड़ा इशारा

बिना स्टार पावर, बिना शोर-शराबा... थियेटर्स में इन 5 फिल्मों ने ऐसे पलटी बाजी कि हिल गया पूरा बॉलीवुड!