भारत के साथ ‘सार्थक व रचनात्मक संवाद’ का माहौल नहीं है: पाकिस्तानी विदेश कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ‘‘सार्थक, रचनात्मक संवाद’’ का उचित ‘‘माहौल’’ न होने के कारण भारत के साथ निकट भविष्य में किसी भी वार्ता की संभावना को खारिज कर दिया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारत के साथ संबंधों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। उनसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली पाकिस्तान की नयी सरकार के रुख और नयी दिल्ली में एक व्यापार मंत्री की नियुक्ति के संदर्भ में ये सवाल पूछे गए थे। इफ्तिखार ने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय आम सहमति है और पूर्ववर्ती सरकारों ने भारत के साथ विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की नीति को ही अपनाया है।

इसे भी पढ़ें: कुल्लू में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस के भीतर जनता के पास जाकर अपने काम गिनाने की हिम्मत नहीं

बहरहाल, वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में भारत की ओर व्यापार नीति में किसी भी बदलाव से मना किया। शहबाज शरीफ के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संदेशों का आदान-प्रदान हुआ था। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद शरीफ ने अपने भाषण में कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने भारत के साथ बेहतर संबंधों की इच्छा व्यक्त की थी किंतु इसे कश्मीर मुद्दे से जोड़ा था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा