भारत में गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिकों का आईएसआईएस से संबंध होने का कोई सबूत नहीं: विदेश मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2024

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को कहा कि इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं है कि पिछले महीने भारत में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़े हैं।

उसने बताया था कि चारों 19 मई को कोलंबो से चेन्नई के लिए ‘इंडिगो’ की उड़ान में सवार हुए थे। इससे पहले 31 मई को श्रीलंकाई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने कोलंबो में 46 वर्षीय पुष्पराज उस्मान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

विभाग ने इसे भारत में गिरफ्तार किए गए चार लोगों का संदिग्ध आका बताया था। मंत्री साबरी ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि भारत में गिरफ्तार किसी भी श्रीलंकाई नागरिक का आतंकवादी संगठन से कोई संबंध है।

सबरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिकों के आईएसआईएस से जुड़े होने के दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। माना जा रहा है कि चारों (श्रीलंकाई) आतंकवाद से नहीं बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर