ओमीक्रोन के डेल्टा स्वरूप से कम गंभीर होने का कोई साक्ष्य नहीं : ब्रिटेन का अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

लंदन। ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, इस बारे में कोई सबूत नहीं है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम भयावह है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि नया स्वरूप (ओमीक्रोन) पिछले संक्रमण या टीके की दोनों खुराकों से मिली प्रतिरक्षा को बड़े पैमाने पर चकमा देता है। ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया कि ओमीक्रोन स्वरूप से फिर संक्रमित होने का जोखिम डेल्टा स्वरूप की तुलना में 5.4 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि पिछले संक्रमण से मिली सुरक्षा को ओमीक्रोन 19 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Flashback 2021: टोक्यो में भारत के स्वर्णिम सफर से लेकर 'विराट' युग के खत्म होने तक...

अध्ययन में इंग्लैंड में सभी पीसीआर जांच से पुष्टि किए गए सार्स-कोवी-2 के सभी मामलों के डेटा का उपयोग किया गया, जिनकी 29 नवंबर और 11 दिसंबर, 2021 के बीच कोविड-19 की जांच की गई थी। अनुसंधान में ‘एस जीन टार्गेट फेल्यर’ (एसजीटीएफ) के कारण ओमीक्रोन से संक्रमित होने वाले लोगों के साथ-साथ वे लोग शामिल थे जिनमें जीनोटाइप डेटा के साथ ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई। यह अध्ययन अभी प्रकाशित होना है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी

Gujarat Rent Bill कभी लागू नहीं होगा, वकीलों की हड़ताल पर High Court में बोले महाधिवक्ता

London से Chicago जा रही British Airways की फ्लाइट में आपात स्थिति, Heathrow पर सुरक्षित उतरा

SIR मतदाता सूची से बाहर हुए लोग मुश्किल में, Bombay High Court ने Election Commission को घेरा