Flashback 2021: टोक्यो में भारत के स्वर्णिम सफर से लेकर 'विराट' युग के खत्म होने तक...

Flashback 2021: From Indias golden journey in Tokyo to the end of Virat era
निधि अविनाश । Dec 20 2021 3:39PM

BWF वर्ल्ड टूर 2021 का फाइनल भारत की पी.वी. सिंधु और कोरिया की सेयॉन्ग के बीच हुआ। सेयॉन्ग ने कप जीता और सिंधु ने रजत पदक जीता। BWF वर्ल्ड टूर 2021 के पुरुष एकल में, विक्टर एक्सेलसन ने कप जीता।

साल 2021 खेल जगत के लिए शानदार साबित रहा। इस साल खेल जगत से जुड़ी कई घटनाएं हुई लेकिन क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने भी इस साल को काफी यादगार बनाया। वहीं तोक्यो आलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल कर नीरज चौपड़ा ने भारत का नाम रौशन किया। आइये आपको बताते है खेल जगत से जुड़ी वो घटनाएं जो इस साल को बनाएगा और भी बहुत खास।

इसे भी पढ़ें: पंजाब और कर्नाटक राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

साल 2021 उतार-चढ़ाव से भरा रहा भारतीय क्रिकेट का सफर

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीता। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया टीम भी बनीं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान की जोड़ी ने भी इस साल खिलाड़ियो को अलविदा कहा। जहां विराट ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है तो वहीं मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। दोनों की जोड़ी ने बेमिसाल उपलब्धियां हासिल करते हुए टीम को नई ऊंचाई पर ले गए। टी-20 वर्ल्डकप के महामुकाबले का यह साल हमेशा लोगों के लिए यादगार रहेगा। पाकिस्तान ने दुबई में खेले गए इस मैच में भारत को 10 विकेट से हराया। बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने भारत को किसी वर्ल्डकप मैच में हराया हो या इतनी बड़ी हार दी हो। इस साल को इसलिए भी याद किया जाएगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिला।आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलाने वाले हिटमैन यानी रोहित शर्मा को राष्ट्रीय चयन समिति ने 2023 वनडे विश्व कप तक कप्तान बनाया गया। साल 2021 धोनी के लिए शानदार रहा क्योंकि आईपीएल (IPL 2021) के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शिकस्त देकर चौथी बार खिताब जीता।

BWF वर्ल्ड टूर 2021: पी.वी. सिंधु ने जीता रजत पदक

BWF वर्ल्ड टूर 2021 का फाइनल भारत की पी.वी. सिंधु और कोरिया की सेयॉन्ग के बीच हुआ। सेयॉन्ग ने कप जीता और सिंधु ने रजत पदक जीता। BWF वर्ल्ड टूर 2021 के पुरुष एकल में, विक्टर एक्सेलसन ने कप जीता।

अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स से वुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार (Woman of the Year Award) जीता

भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स से वूमन ऑफ द ईयर (Woman of the Year Award) का पुरस्कार जीता। उन्होंने युवा लड़कियों को खेल के लिए तैयार करने के लिए पुरस्कार जीता है।

अंशु मलिक (Anshu Malik) बनीं विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान

6 अक्टूबर, 2021 को अंशु मलिक 2021 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

सुहास यतिराज (Suhas Yathiraj) : पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी

नोएडा के वर्तमान जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनाकेरे यतिराज (Suhas Lalinakere Yathiraj) पैरालिंपिक पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बने।

टोक्यो पैरालम्पिक : सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता

भारत के सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय सुमित अंतिल हरियाणा के सोनीपत से है। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो भेजा।

टोक्यो पैरालंपिक : अवनी लेखारा (Avani Lekhara) ने स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज़ अवनी लेखारा ने पहला स्वर्ण पदक जीता। अवनी पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में यह स्वर्ण पदक जीता।

नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता

भारत के युवा जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला पदक है। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी। यह टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भी भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2021 को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न  (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) का नाम बदलने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भारत भर के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध मिल रहे थे।

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष बाद ओलिंपिक में कोई पदक जीता है। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 के ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

पी.वी. सिन्धु (PV Sindhu) ने ओलिंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

भारत की स्टार शटलर पी.वी. सिन्धु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। सिन्धु ओलिंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इससे पहले उन्होंने 2016 ओलिंपिक में रजत पदक जीता था।

भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं के 73 किग्रा भार वर्ग में पदक जीता।

ओलिंपिक : मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने रचा इतिहास; टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता

मीराबाई चानू ने ओलंपिक के इतिहास में भारोत्तोलन (weightlifting) में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अंतर्राष्ट्रीय गोल के मामले में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को पछाड़ा

36 वर्षीय भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को पीछे छोड़ दिया और 74 गोल के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

मिताली राज सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी। मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 24 फरवरी 2021 को गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़