रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कोई परीक्षा परिणाम नहीं रोका गया, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद को बताया कि गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) सहित रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने के पश्चात रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कोई परीक्षा परिणाम नहीं रोका गया है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की परीक्षा आयोजित करने के पश्चात रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कोई परीक्षा परिणाम रोका नहीं गया है।’’ ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एनटीपीसी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के विरोध में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था।

इसे भी पढ़ें: मोहसिन रजा की योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से छुट्टी! दानिश आजाद बनें उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुस्लिम चेहरा

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2016-17 से 2020-2021 के दौरान विभिन्न समूह ‘ग’ लेवल-1 (सहित) और सुरक्षा संबंधी पदों के लिए कुल 2,00758 उम्मीदवारो को रेल में नियुक्ति के लिए पैनलबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि पात्रता संबंधी विभिन्न मानदंडों को पूरा करने के आधार पर पैनलबद्ध उम्मीदवारों को नियुक्ति की खातिर पेशकश की जाती है। यह पूछे जाने पर कि क्या रेलवे नियुक्तियां करने में ढिलाई बरत रहा है और इसलिए बेरोजगारों को रेलवे सेवा में शामिल होने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, वैष्णव ने कहा, ‘‘जी नहीं।’’ रेल मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि रेलवे में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 15,06,299 है जिनमें 17,894 पद राजपत्रित और 14,88,405 पद अराजपत्रित हैं। उन्होंने कहा कि एक फरवरी 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार रेलवे में राजपत्रित श्रेणी के 2519 पद और अराजपत्रित श्रेणी के 3,01,414 पद खाली हैं।

प्रमुख खबरें

Nishikant Dubey पहुंचे Court, पूर्व वित्त सचिव Subhash Garg पर ठोका मानहानि का केस

IIT Indore ने बनाया AI टूल HGAST, स्पीच ट्रांसलेशन में सुधारेगा जेंडर की गलतियां

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक