न्यू ईयर का जश्न मनाने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, मेट्रो हो जाएगी बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार रात नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने कहा, “नए साल की पूर्व संध्या पर (31 दिसंबर 2019) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के प्रवेश करने की अनुमति होगी। डीएमआरसी ने कहा, “अंतिम ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति होगी।” डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं।” राजीव चौक, दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशनों में एक है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा