By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022
नयी दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि कोविड-19 रोधी टीके देने में कोई लैंगिक असमानता नहीं है।
पवार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 31 जनवरी, 2022 की स्थिति के अनुसार कोविड-19 टीकों की कुल खुराक में से 48.8 प्रतिशत खुराक महिलाओं को दी गयीं जो देश की जनसंख्या में महिलाओं के अनुपात के समकक्ष है।
उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार महिलाओं की आबादी 48.5 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, कोविड-19 टीके देने में कोई लैंगिक असमानता नहीं है।