मतदान के दौरान इंटरनेट बंद करने का कोई सरकारी निर्देश नहीं : Pakistan Telecom Authority

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2024

पाकिस्तान में नयी सरकार चुनने के लिये हो रहे मतदान के बीच पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार को चालू रहेंगी। पीटीए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसे अभी तक सरकार से इंटरनेट बंद करने का कोई निर्देश नहीं मिला है और सेवाएं बृहस्पतिवार को बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी।

नकदी संकट से जूझ रहे देश में नयी सरकार चुनने के लिए पाकिस्तान की जनता आज मतदान कर रही है। प्राधिकरण का यह बयान आंतरिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री गौहर एजाज द्वारा मंगलवार को चुनाव के दिन किसी भी क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दों की वजह से इंटरनेट सेवाओं के संभावित निलंबन का संकेत देने के बाद आया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कई गैर-सरकारी संगठनों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान देश भर में इंटरनेट तक निर्बाध पहुंच का आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख