महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं, जब बारिश कहर बरपा रही है तब राज्यपाल कहां हैं : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में फिलहाल कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार “अवैध” है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में जब बारिश कहर बरपा रही है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहां हैं। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए राउत ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में हैजा फैला हुआ है जिसके चलते लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति है। बाढ़ के कारण करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।”

इसे भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया

राज्यपाल कहां हैं?वह कल तक हमें निर्देशित कर रहे थे। अब वह कहां हैं? राज्य के लिए अब उनके निर्देशों की जरूरत है।’’ शिवसेना जोर देकर कहती रही है कि शिंदे और शिवसेना के 39 बागी विधायकों की अयोग्यता याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं, ऐसे में नयी सरकार को अवैध रूप से शपथ दिलाई गई। शिवसेना में बगावत के बाद जून के अंतिम सप्ताह में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कई शिवसेना विधायक जिन्होंने पाला बदला था, उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बागी विधायकों के सिर पर अयोग्यता की तलवार लटक रही है। शिवसेना सांसद ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी अब तक नहीं हुआ है क्योंकि पार्टी द्वारा विधायकों की अयोग्यता के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा, “(बागी) विधायकों को शपथ दिलाना संविधान के मुताबिक नहीं है। यह राजनीतिक भ्रष्टाचार है। राज्यपाल को संविधान के खिलाफ कुछ भी नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

Auto Components कंपनियों की 98,000 करोड़ पूंजी Inventory में फंसी: Vector Consulting

विवादित बयानों और मारपीट के दावे के बाद Swatantra Bhardwaj को Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत