मुंबई पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Mumbai Police
Prabhasakshi

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण और उसे पीटने मामले में आरोपी 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई ने जाल बिछाकर आरोपी राजेश राजू शेट्टियर को विखरोली से पकड़ा।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण और उसे पीटने मामले में आरोपी 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई ने जाल बिछाकर आरोपी राजेश राजू शेट्टियर को विखरोली से पकड़ा।

इसे भी पढ़ें: 80 साल की बुजुर्ग महिला की जान लेने वाला पिटबुल डॉग पकड़ा गया, नगर-निगम ने दी लोगों को चेतावनी, देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा कि आठ मई को शेट्टियर और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपहरण किया और सेवरी क्षेत्र में ले जाकर उसे पीटा। पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर, कानून की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़