मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई अवैधता नहीं: विशेष अदालत ने उद्धव, राउत को राहत देने से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2024

मुंबई की एक विशेष अदालत ने कहा है कि लोकसभा के पूर्व सदस्य राहुल शेवाले द्वारा दायर मानहानि के मामले में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और संजय राउत को आरोपमुक्त करने से इनकार संबंधी मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई अवैधता नहीं थी।

सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों के विशेष न्यायाधीश ए. यू. कदम ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ ठाकरे और राउत की संयुक्त अपील को खारिज करते हुए ये टिप्पणियां कीं। विशेष अदालत ने सोमवार को आदेश में कहा, ‘‘मजिस्ट्रेट ने यह निष्कर्ष दर्ज करने के लिए ठोस कारण बताए हैं कि प्रथम दृष्टया अपराध बनते हैं।’’

आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध हुई। विशेष न्यायाधीश ने दोनों की याचिका को खारिज करते हुए निर्देश दिया कि मामले को आगे की कार्यवाही के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत में भेजा जाए।

प्रमुख खबरें

Agniveer को CM Dhami का बड़ा भरोसा, बोले- 10% Reservation से सुरक्षित करेंगे भविष्य

Health Alert: आपकी Skin दे रही है Thyroid-Cholesterol का Warning? इन संकेतों को पहचानें

World Para Athletics Grand prix 2026: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री के दूसरे सीजन का आगाज, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

विश्व भर में चिंताजनक हालात के बीच Modi Cabinet ने लिये कई बड़े और अहम फैसले