नहीं होगी चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग, सीएम धामी बोले- वेदों में नहीं लिखा

By अंकित सिंह | Jul 17, 2021

चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। लेकिन श्रद्धालुओं के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किए जा रहे है। श्रद्धालु तकनीक के जरिए चार धाम यात्रा के दर्शन कर सकते हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी सुझाव को ध्यान में रखते हुए हमने चार धाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने तर्क में कहा कि यह वेदों में कहीं नहीं लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हम इस संबंध में हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करने जा रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर जारी तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन के बीच प्रदेश सरकार ने कहा कि उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया जाएगा और चारों धामों की पूजा का सजीव प्रसारण नहीं होगा। दूसरी ओर, गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया और मांगें पूरी नहीं होने पर उसमें और तेजी लाने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यहां हुई बोर्ड की एक अहम बैठक के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि बोर्ड को लेकर उपजी शंकाओं को दूर किया जाएगा और इसी क्रम में तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन