चीन का कर्ज चुकाने को पाक को IMF से कोई ऋण नहीं : अमेरिकी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका के एक प्रमुख सांसद ने कहा है कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन का कर्ज चुकाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से ऋण "सुविधाजनक तरीका" नहीं है। सांसद ने कहा कि चीन ने कई देशों को कर्ज के जाल में उलझाया हुआ है।

पाकिस्तान गंभीर भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिये आईएमएफ से आठ अरब डॉलर का कर्ज चाहता है। कर्ज के बोझ की वजह से देश की अर्थव्यवस्था संकट की स्थिति में आ गई है। डेमोक्रेट सांसद ब्रैड शेरमन ने कहा कि अमेरिका को आईएमएफ में वीटो अधिकार है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के साथ UAE में एक और बैठक करेगा तालिबान

उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को मदद में जो कटौती की है उसके तत्काल बहाल होने की उम्मीद नहीं है। शेरमन ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान को आईएमएफ के कर्ज का मुद्दा ट्रंप प्रशासन के साथ उठाया था। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका